छपरा, जनवरी 6 -- छपरा, एक संवाददाता। बिहार विकास मिशन के अधिसूचित कार्यक्रम सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत सदर अस्पताल स्थित आश्रय स्थल पहुंचे उद्योग व व्यवसाय उप मिशन के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने समूह की महिलाओं से आम नागरिकों को उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों के निदान के लिए किस प्रकार के संस्थागत सुधारों अथवा सेवाओं की आवश्यकता पर विस्तार से परिचर्चा की। इस क्रम में समूह की महिला अंशु कुमारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों को और बेहतर बनाने की जरुरत है। प्राइवेट स्कूलों में फी अधिक होने के कारण गरीब बच्चे वहां दाखिला नहीं करा पा रहे हैं। बुजुर्ग महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क ले जाने व समुचित ढंग से उपचार कराने के लिए सुझाव दिया। ज्योति कुमारी ने सुझाव दिया कि अधिकतर महिलाओं के पति अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.