नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजौरी गार्डन इलाके में एक बुजुर्ग ने अपने बेटे पर किराये की राशि को लेकर मारपीट करने और जबरन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने का आरोप लगा है। बुजुर्ग ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुजुर्ग के बयान पर बीएनएस की धारा 115, 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित हरिओम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार तीतारपुर गांव, टैगोर गार्डन स्थित पैतृक मकान में रहता है। उनकी नौ दुकानों का 55 हजार रुपये प्रतिमाह किराया आता है। पिछले चार वर्षों से बेटा नितिन गुप्ता खुद किराया वसूल कर रहा है। आवश्यक खर्च के लिए उन्हें रुपये नहीं देता। 28 फरवरी को किराएदार से मिली राशि मांगने पर आरोपी बेटे ने प्लास्टिक पाइप से पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.