गाजीपुर, जनवरी 2 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के करमहरी गांव में 80 वर्षीय पिता को उसके बेटों ने मिलकर बेघर कर दिया। पीड़ित लालकिशुन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालकिशुन के अनुसार उनकी पत्नी के देहांत के बाद उनके चारों बेटों-रमाशंकर, उमाशंकर, हरिशंकर और गौरीशंकर ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह अपने बेटे हरिशंकर के साथ रहते थे, जिसने उनके जीवन भर की जमापूंजी और रुपये हड़प लिए। करीब पौने तीन साल पहले उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अन्य बेटों ने भी उसका सारा सामान घर से बाहर फेंक दिया। मामले में न्यायालय प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गाजीपुर ने बुजुर्ग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बेटों को निर्देशित किया था कि वे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.