सहारनपुर, फरवरी 2 -- पालतू कुत्ते के पड़ीसी के घर के सामने पेशाब करने पर पड़ोसी ने वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव टाबर निवासी अंशुल शर्मा ने बताया कि उनके पिता सुभाषचंद की उम्र करीब 75 वर्ष है। रविवार को सुभाषचंद अपने पालतू कुत्ते को घर के बाहर घुमा रहे थे। तभी उनके कुत्ते ने पडोसी प्रिंस के घर के सामने पेशाब कर दिया। इसे देख प्रिस ने सुभाषचंद के साथ गाली गलौज करते हुए उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बुजुर्ग के चिल्लाने पर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.