बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- जहांगीराबाद में 72 वर्षीय मुकेश कुमार राठौर ने अपनी बहू विनीता और उसके दो साथियों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए दो अलग-अलग घटनाओं का उल्लेख किया है, जिनमें उन्हें और उनकी ज्येष्ठ पुत्रवधू को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत के अनुसार, पहली घटना 23 मार्च 2026 को कस्बे के डाकघर में हुई। मुकेश कुमार रुपये जमा करने गए थे, तभी विनीता अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंची और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उनके साथ लात-घूंसों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे वह स्कूटर सहित गिर पड़े और उनका कंधा टूट गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।दूसरी घटना 26 मार्च की शाम को हुई, जब विनीता अपने साथियों के साथ मुकेश कुमार के घर में घुस आई। वहां उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.