मेरठ, जून 19 -- थाना क्षेत्र के सिवाया स्थित गणपति पार्क निवासी एक अधेड़ ने मेरठ निवासी एक युवक पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में गणपति पार्क कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय सतेन्द्र पंवार ने बताया कि वह प्लाट खरीद फरोख्त का काम करता है। इस दौरान मेरठ निवासी युवक से एक कॉलोनी पर प्लाट खरीदने के दौरान मुलाकात हुई थी। जिसके बाद से उक्त युवक उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। आरोपी युवक रास्ते में रोककर और मोबाइल फोन पर लगातार रंगदारी मांग रहा है और नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दे रहा है। लगातार मिल रही धमकियों से वह और उसका पू...