नोएडा, मई 27 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में बुधवार शाम बुजुर्ग ने नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी। उनकी मौत हो गई। वह किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान 65 वर्षीय परमजीत सिंह के रूप में हुई है। उनका मूल पता सेक्टर-35 बताया गया है। वह इन दिनों लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी के टावर-26 स्थित फ्लैट में अस्थायी रूप से रह रहे थे। उन्होंने बुधवार शाम करीब चार बजे फ्लैट की नौंवी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौके पर मौजूद परिजनों ने पु...