बुजुर्ग ने ठगी की रकम वापसी के लिए सीएम से गुहार लगाई
नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । विदेश मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी सुभाष चंद्र मल्होत्रा ने ठगी की रकम वापस दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। साइबर अपराधियों ने उनको डिजिटल अरेस्ट कर 2.39 करोड़ ऐंठ लिए थे। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज हुआ था, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ठगी की रकम में से महज 63 हजार रुपये वापस मिले। पीड़ित ने शेष राशि दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। नोएडा निवासी सुभाष चंद्र मल्होत्रा विदेश मंत्रालय नई दिल्ली में अधिकारी थे। वह 31 जुलाई 2006 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बीते साल साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया और गिरफ्तारी का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। कई दिन तक सुभाष ठगों की निगरानी में रहे। जांच के नाम पर ठगों ने सुभाष के खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.