कानपुर, मई 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली के नबीपुर गांव के झाड़ी बाबा मंदिर के पास धराऊ गांव के एक बुजुर्ग ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।अकबपरपुर कोतवाली के नबीपुर गांव के झाड़ी बाबा मंदिर के पास बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव फांसी पर लटका मिला। मंदिर में रहने वाले बाबा रामदास त्यागी की सूचना पर जैनपुर चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग का शव लटके होने की जानकारी पर पास के गांव धराऊ गांव के लोगों ने उनकी शिनाख्त सत्तर साल के छोटे खान उर्फ भिक्खु के रूप में हुई। सूचना पर उनके पुत्र साहब अहमद भी मौके पर पहुंचे। पिता का शव देख बिलख पड़े। साहब अहमद ने बताया कि वह आठ भाई और दो बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है। इधर कुछ दिनों से पिता का घर मे रहने को लेकर विवाद हो रहा था। इस पर वह फांसी लगाने की धमकी भी देते थे। रा...