उरई, मार्च 28 -- कोंच। शुक्रवार देर रात एक बुजुर्ग द्वारा जहरीला पदार्थ पी लेने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। नगर के भगत सिंह नगर निवासी 66 वर्षीय ईश्वर दयाल ने अज्ञात कारणों के चलते रात करीब 10 बजे घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बुजुर्ग की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से ईश्वर दयाल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस घटना के पीछे के कारण स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.