बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों से गटका कीटनाशक, मौत
हल्द्वानी, मई 17 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। वनभूलपुरा निवासी एक बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है।जानकारी के मुताबिक वनभूलपुरा वार्ड-24 निवासी 64 वर्षीय अजीज ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार शाम जहरीला पदार्थ गटक लिया। उल्टी होने और स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उन्हें डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल डीएस फर्त्याल ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.