रुडकी, अप्रैल 20 -- लंढौरा, संवाददाता। रुड़की-लक्सर मार्ग पर बाइक सवार युवक बुजुर्ग दंपति से झपट्टा मार दस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित दंपति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लंढौरा के मोहल्ला पठान चौकी निवासी 65 यूसुफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी को लेकर रुड़की अल्ट्रासाउंड कराने गया था। शाम को चार बजे के बाद वह बाइक से पत्नी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार युवक ने दंपति को रिश्तेदार बताकर रोक लिया और दो सौ रुपये उधार मांगने लगा। बुजुर्ग दंपति का कहना है कि वह युवक के बहकावे में आकर जेब से पैसे निकाल कर देने लगे। यह भी पढ़ें- वारिसलीगंज से लूटी गई राशि पांच दिनों में कटिहार से बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...