इटावा औरैया, मार्च 30 -- फ्रेंड्स कॉलोनी के शकुंतला नगर निवासी सेवानिवृत्त पीएसी कर्मी प्रकाशचन्द्र ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पुत्र और बहू उन्हें और उनकी पत्नी सुषमा देवी को लगातार परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि बहू अक्सर घर खाली कराने के लिए दबाव बनाती है और आत्महत्या करने की धमकी देकर डराने का प्रयास करती है। आरोपियों के खिलाफ 23 जुलाई 2025 को भी कार्रवाई हो चुकी है और उन्हें संपत्ति से बेदखल किया जा चुका है। इसके बावजूद वे गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उनका बड़ा बेटा विपिन कुमार, जिसका इलाज दिल्ली के हृदय रोग संस्थान में चल रहा है, उसे भी प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...