बुजुर्ग दंपति पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, मार्च 31 -- काशीपुर। लेनदेन के विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद की गई है। 10 मार्च को कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गांधीनगर निवासी हरजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। इसमें उन्होंने बताया कि 9 मार्च को मंगल सिंह और मलकीत सिंह ने उनके पिता सतनाम सिंह और माता हरजीत कौर पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने मंगल सिंह और मलकीत को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.