बाराबंकी, फरवरी 18 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र के सधवापुर गांव में मंगलवार की शाम एक बुजुर्ग दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उम्र के आखिरी पड़ाव पर वृद्ध दंपति के जहर खाने की घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हालांकि विषाक्त पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगाने के पीछे क्या वजह है इस बारे में पुलिस अभी तहकीकात कर रही है। साधवापुर गांव निवासी गणेश (65) अपनी पत्नी कलावती (60) के साथ पुराने मकान में रहते थे। मेहनत-मजदूरी के सहारे अपना गुजर-बसर करते थे। जबकि इकलौता बेटा अपने पत्नी व बच्चों के साथ दूसरी जगह बने प्रधानमंत्री आवास में रहता था। मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से वृद्ध दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब पोती ने अपनी दादी को उल्टियां करते देखा। उसने दौड़कर अपनी मां पूजा को बताया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.