बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर डकैती करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल
उरई, सितम्बर 7 -- कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में बीती शुक्रवार रात को बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर डकैती की घटना का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। रविवार देर रात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। पकड़े गए बदमाशों से नगदी, जेवर के साथ असलहे व घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- सिमिरिया लूट कांड में पुलिस को मिले अहम सुराग करीबी ही निकले लुटेरेघटना का विवरण शुक्रवार रात को ग्राम सिमिरिया निवासी रघुवीर अहिरवार के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपति को बंधक बना लिया और घर में रखे संदूक से चांदी के सिक्के, चांदी के जेवरात व नगदी लूट कर फरार हो गए थे। पीड़ित ने 5 सितंबर को कोतवाली कोंच में तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.