मेरठ, मई 1 -- नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी निवासी बुजुर्ग दंपति के घर ताला चाबी ठीक करने पहुंचे दो बदमाशों ने लॉकर से हजारों रुपये की नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। फूलबाग कॉलोनी निवासी पीड़ित दयानन्द शर्मा (76) ने बताया कि 27 अप्रैल को एक युवक साइकिल पर गली में ताला-चाबी ठीक करने की आवाज लगा रहा था। अलमारी की चाबी खराब होने पर उसे बुला लिया। 29 अप्रैल को वह अपने साथी के साथ घर पहुंचा। चाबी ठीक करने के बहाने आरोपी ने दूसरी अलमारी की चाबी मंगवाई और लॉकर की असली चाबी को खराब कर दिया। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी लगाकर दंपति को विश्वास में ले लिया। एक आरोपी ने बुजुर्ग को किसी बहाने नीचे बुला लिया, जबकि दूसरा ऊपर लॉकर ठीक करने का नाटक करता रहा। इसी दौरान उसने अलमारी के लॉकर से करीब 80 हजार रुपये की नगदी, सोने की नथ, लगभग 200 ग्राम चा...