दुमका, मार्च 3 -- मसलिया प्रतिनिधि। सोशल मीडिया में वायरल मसलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुग्गापहाड़ी के हरिपुर गांव के अनुसूचित जनजाति के बुजुर्ग दंपति रामेश्वर हेम्ब्रम उम्र 70 वर्ष एवं पत्नी पाकु सोरेन उम्र 65 वर्ष को पिछले 6 माह से राशन एवं पेंशन नही मिलने की खबर पर उपायुक्त दुमका के निर्देश पर बीडीओ अजफ़र हसनैन ने सोमवार को हरिपुर गांव पहुचकर बुजुर्ग दंपति के वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में बीडीओ अजफ़र हसनैन ने बताया कि फोर्थ पिलर यू ट्यूब में वायरल खबर की जांच उपायुक्त दुमका के निर्देश पर किया गया। जिसमें बुजुर्ग दंपति 6 माह से राशन एवं पेंशन नही मिलने की जांच करने पर पता चला कि बुजुर्ग दंपति को जनवरी माह तक का राशन प्राप्त हुआ है। वही बुजुर्ग रामेश्वर हेम्ब्रम की पत्नी पकु सोरेन को पेंशन प्राप्त हो रहा है। साथ ही रामेश्वर हे...