सिमडेगा, जनवरी 11 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। पीएम श्री प्लस टू स्कूल परिसर में रविवार को बुजुर्ग जागृति मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में चारू उरांव, राफ़ेल कंडुलना, चतुर बड़ाइक आदि वक्ताओं ने कहा कि यह मंच बुजुर्गों की समस्या का समाधान करने के लिए किया गया है। बैठक में मंच को अनुबंध कराने का भी निर्णय लिया गया। ताकि ग्रामीण बुजुर्गों को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में जुड़ने और मज़बूत किया जा सके। मौक़े पर जगदीश बड़ाईक, अघना खड़िया, जगेश्वर सिंह, अमर सिंह, एरेनियुस लुगुन सहित काफ़ी संख्या में बुजुर्ग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.