फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 16 -- अमृतपुर। राजेपुर-अमृतपुर मार्ग पर एक बुजुर्ग ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। हरिहरपुर निवासी विश्वनाथ सिंह गांव से एक किलोमीटर दूर शिव मंदिर में रूद्राभिषेक करने गये थे। रात घर वापस लौट रहे थे तभी गांव के ही पास रोड पर किसी वाहन ने बुजुर्ग के टक्कर मार दी। इससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...