नई दिल्ली, जनवरी 9 -- गुजरात के अहमदाबाद में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI), महाराष्ट साइबर क्राइम और सीनियर पुलिस के अधिकारी बन साइबर ठगों ने एक 67 वर्षीय बुजुर्ग को 6 दिन तक 'डिजिटल अरेस्ट' पर रख 35.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी के शिकार हुए बुजुर्ग कुवैत से भारत लौटे हैं और गांधीनगर के सरगासन में रहते हैं। गांधीनगर थाना क्षेत्र की साइबर पुलिस को इस मामले में बुधवार को शिकायत मिली थी। एफआईआर के मुताबिक बुजुर्ग के पास सबसे पहले 11 अक्टूबर 2025 को कॉल आई थी जिसमें ठग ने उन्हें बताया था कि वे TRAI कर्मचारी है। ठग ने शिकायतकर्ता को ये कहकर डराया कि उनके खिलाफ कई मामलों में गंभीर आरोप पाए गए हैं। ठग ने शिकायतकर्ता से कहा कि वे आधार का गलत इस्तेमाल, अवैध जियो वाई-फाई का इस्तेमाल, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, हिंसा से जुड़े मैसेज और अवैध ...