नोएडा, अप्रैल 27 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर अपराधियों ने एनटीपीसी से सेवानिवृत्त बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने धनशोधन और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज होने का डर दिखाकर जालसाजी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-51 स्थित केंद्रीय विहार निवासी 84 वर्षीय धीरेंद्र कुमार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी कि उनके मोबाइल पर बीते दिनों अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को बेंगलुरु साइबर सेल का अधिकारी बताया। उसने कहा कि धीरेंद्र के आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है और उनके नाम पर मोबाइल खरीदकर आपराधिक गतिविधियां की गई हैं। इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने खुद को सीबीआई का एसपी प्रवीण कुमार बताया। ठगों ने पीड़ित को बताया कि उनके खिलाफ धनशोधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.