नई दिल्ली, मार्च 22 -- अमृतसर में पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की कुर्सी गंवाने और इससे मचे सियासी हंगामे के बीच आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। पटियाला के नाभा निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदेव सिंह देव मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति को लात मारते और धक्का देते हुए देखा जा सकता है। यह घटना 8 मार्च को लुधियाना में घटी है। विधायक के साथ आए बाउंसर भी बुजुर्ग व्यक्ति को गाली देते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी वहां मौजूद हैं। विधायक बुजुर्ग व्यक्ति को मंच से नीचे उतारते हैं और फिर वापस मंच पर चले जाते हैं। 10 सेकंड का यह वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.