बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने वाला मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद
बहराइच, जुलाई 21 -- बहराइच,संवाददाता। ककरहा रेंज से लगे अहिरनपुरवा में 18 जुलाई की भोर बुजुर्ग का शिकार करने वाली मादा तेंदुआ सोमवार को देर रात पिंजरे में कैद हो गई। कई दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास शिकार की तलाश में घूम रही थी। ट्रैप कैमरे से इसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। कैद तेंदुए को ककरहा रेंज पर रखा गया है। चिकित्सकीय टीम के परीक्षण में पूरी तरह से स्वस्थ मादा तेंदुए का नया ठिकाना ट्रांस गेरुआ का इलाका होगा। शासन के आदेश के बाद छोड़ा जाएगा। कतर्निया सेंचुरी के ककरहा रेंज से अहिरनपुरवा गांव लगा हुआ है। भोर में शिकार की तलाश में गांव में घुसी तेंदुआ ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके बाद हमलावर तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा व ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। ट्रैप कैमरे में कैद हो रही तस्वीर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.