दरभंगा, जनवरी 9 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के पोहद्दीबेला गांव में बुजुर्ग राम सेवक यादव के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित लुलु पोद्दार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। राम सेवक यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके ही गांव पोहद्दीबेला के लुलु पोद्दार ने पंचायत भवन के पास उनके घर पर आकर उनके शरीर पर गुटखा खाकर थूक दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लुलु पोद्दार ने उन्हें मुक्कों से चार-पांच बार मारा। पीड़ित के अनुसार आरोपित ने उनका दाहिना हाथ पकड़कर मरोड़ दिया जिससे उनका हाथ टूट गया। जब राम सेवक यादव चिल्लाने लगे तो आरोपित ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात से दो-चार बार बुरी तरह मारा। मारपीट के दौरान आरोपित ने राम सेवक यादव की जेब से 60 हजार रुपये भी निकाल लिए। जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.