औरैया, मई 3 -- बिधूना, संवाददाता। राहगीरों को बाइक पर बैठाकर जेब काटने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। थाना बिधूना, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

गैंग का खुलासा औरैया कोतवाली में खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि 27 अप्रैल को बांधमऊ चौराहे से एक बुजुर्ग को बिधूना छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर आरोपियों ने उसकी जेब काट ली थी और 50 हजार रुपये पार कर दिए थे। इस मामले में थाना बिधूना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें जांच में जुटी थीं। गणेशपुर औरैया-कन्नौज बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। भाग...