हाथरस, अप्रैल 26 -- बुजुर्ग को बंधक बनाकर हमला, मुकदमा दर्ज -(A) हाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में बुजुर्ग को बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में उनके धेवते ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।प्रमोद कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी गांव महौ ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिये दिल्ली रहता है। उसका आरोप है कि विजय व भीमसेन ने उसके नाना प्यारेलाल को घर में ही बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा। आरोपियों ने उसके नाना पर जानलेवा हमला किया। यह भी पढ़ें- करसर में बुजुर्ग को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी इससे उन्हें नाना को हाथ-पैर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़े...