सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर। नैमिषारण्य स्थित चक्रतीर्थ गेट पर दुकान लगाने वाले बुजुर्ग को कम रेट में सामान बेचने का इल्जाम लगाकर पड़ोसी दुकानदारों ने पिटाई कर दी। आरोपियों ने बुजुर्ग को गालियां देने के साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित के बेटे ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नैमिषारण्य निवासी शशांक दीक्षित के मुताबिक उनकी चक्रतीर्थ गेट पर दुकान है। 21 जनवरी को दुकान पर उनके बुजुर्ग पिता बैठे थे। तभी कम रेट में सामान बेचने का आरोप लगाकर पड़ोसी दुकानदार अंकित दीक्षित, शुभम् दीक्षित, रामजी दीक्षित व सत्यम दीक्षित ने उनके बुजुर्ग पिता से पहले गाली गलौज की। उसके बाद उन लोगों ने मारपीट भी की। आरोप है कि पीड़ित की दुकान का सामान भी फेंक दिया और धमकी दी। पीड़िता पक्ष का कहना है कि पिता का मानसिक बीमारी का केजीएमयू से इलाज चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.