नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पुल प्रह्लादपुर इलाके में संदिग्ध हालात में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरोप लगाए हैं कि थाने में पिता को प्रताड़ित किया गया जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दिल की बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मृतक 62 वर्षीय शमशेर सिंह परिवार के साथ पुल प्रह्लादपुर इलाके में रहते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस को 23 फरवरी को दोपहर में मिट्टल कॉलोनी में झगड़े की सूचना की पीसीआर कॉल मिली थीं। पुलिस और पीसीआर स्टाफ मौके पर पहुंचा, जहां एक परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद और कहासुनी चल रही थी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि करीब 3:30 बजे शमशेर सिंह थाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.