गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने सिद्धार्थ विहार निवासी बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने खुद को मुंबई अपराध शाखा और सीबीआई का अधिकारी बताया और नशीले पदार्थों की तस्करी व धन शोधन के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण सिद्धार्थ विहार की एसजी शिखर हाईट सोसाइटी में रहने वाले 70 वर्षीय राघवन कृष्णन ने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया कि दस मार्च 2026 को एक अज्ञात नंबर से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि मुंबई कस्टम में उनके नाम से भेजा गया एक पार्सल पकड़ा गया है, जिसमें पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और नशीले पदार्थ मिले हैं। यह सुनते ही वह घबरा गए और पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.