नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने धनशोधन और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज होने का डर दिखाकर एफसीआई से सेवानिवृत्त बुजुर्ग से सात लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उनको 14 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-34 निवासी 70 वर्षीय मुरारी प्रसाद ने पुलिस को शिकायत दी कि वह परिवार के साथ रहते हैं। उनके मोबाइल पर 10 अप्रैल को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है और उनके नाम पर मोबाइल खरीदकर आपराधिक गतिविधियां की गई हैं। यह सुनकर शिकायतकर्ता डर गए। इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। उसने मुरारी प्रसाद से कहा कि उनके खिलाफ धनशोधन और मानव तस्करी जैसे ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.