बुजुर्ग को ट्रक से कुचलने वाले पर मुकदमा
हरिद्वार, मई 20 -- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सुबह नमाज पढ़ने जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को ट्रक से कुचलने के मामले में पुलिस ने बुधवार को चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि लोधा मंडी ज्वालापुर निवासी यामीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता नूर अहमद (75) शुक्रवार 16 मई की अल्प सुबह हुसैनिया मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि गुरुद्वारा रोड स्थित शिव साउंड सर्विस के सामने ट्रक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें कुचल दिया। हादसे में नूर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बुजुर्ग को ट्रक से कुचलने वाले पर मुकदमा घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.