देहरादून, दिसम्बर 8 -- विकासनगर। 11 नवंबर को एक अज्ञात वाहन चालक ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विकासनगर विनोद गुसांई ने बताया कि ताराचंद सरस्वती निवासी न्यू यमुना कॉलोनी ने तहरीर दी है। बताया कि डांडा के पास 24 नवंबर को एक वाहन ने उनके पिता रामवृक्ष को टक्कर मार दी थी। जिससे उसके पिता गंभीर घायल हो गए। वर्तमान में उनका इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.