बुजुर्ग को चाकू मार किया गंभीर रूप से घायल
बेगुसराय, जून 19 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव वार्ड संख्या 9 में गुरुवार की रात करीब 11 बजे इलाज करने के बहाने घर का दरवाजा खोलवाकर चाकू मारकर 65 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिये दलसिंहसराय स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि परमानंद पासवान के घर पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे चार-पांच की संख्या में पहुंच बदमाशों ने इलाज कराने के बहाने गेट खुलवाने के लिये गेट खटखटाने लगे।
हमला कैसे हुआ गेट नहीं खोलने पर हंगामा करने लगे। उसके बाद परमानंद पासवान गेट खोलकर जैसे ही निकले कि अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ चाकू से गर्दन से लेकर जांघ पंजरा सहित पांच जगह ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल कर दिया। इससे परमानंद पासवान बेसुध ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.