नोएडा, अप्रैल 7 -- दनकौर, संवाददाता। अट्टा फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को पड़ोसियों ने बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में सोमवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी कायदे आजम ने सोमवार को अपने पड़ोसी बुजुर्ग कासिम को उस समय गोली मार दी थी, जब वह खेत पर काम कर रहे थे। घायल कासिम का ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कायदे आजम और उसके भाई सलमान पिता शमशेर और जैद समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.