कौशाम्बी, मार्च 7 -- सैनी कोतवाली के रामपुर धमांवा में चरी काटने गए बुजुर्ग को दिनदहाड़े पोते ने कुल्हाड़ी से काट डाला। बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी भाग निकला है। खेतों में मौजूद लोगों ने सनसनीखेज वारदात को देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी होने पर एसपी, एएसपी व सीओ घटनास्थल पहुंचे। मौका-ए-वारदात का मुआयना करने के बाद परिजनों से पूछताछ की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। रामपुर धमांवा निवासी बाबूलाल सरोज (70) अपनी पत्नी गुलजारा के साथ इकलौते बेटे दिनेश सरोज से अलग रहते थे। बाबूलाल शनिवार को करीब तीन बजे चरी काटने के लिए अपने खेत गए थे। वहीं पर उनके पोते नितिन सरोज ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करके उनकी निर्मम हत्या कर दी। खेतों में मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया। परिवार के लोग भी भागकर आए। सूचना पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.