बुजुर्ग को एसयूवी ने रौंदा,वीडियो वायरल
कानपुर, मई 25 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में तेज रफ्तार एसयूवी ने पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस एसयूवी के नंबर के आधार पर आरोपित चालक की तलाश में जुटी है।कल्याणपुर के मिर्जापुर निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके पिता चंद्रमोहन रविवार दोपहर किसी काम से बाहर निकले थे। वापस लौटते समय तेज धूप होने के कारण वह सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी तेज रफ्तार एसयूवी उन्हें कुचल कर भाग निकली। मौजूद लोगों ने कार सवारों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक पड़ोसी ने चंद्रमोहन को खून से लथपथ हालत में देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल बुजुर्ग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.