नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गढ़ी चौखंडी गांव में बुजुर्ग शाहबुद्दीन के भूखंड पर जबरन कब्जा करने के मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोपियों पर बुजुर्ग के भूखंड की दीवार को तोड़ने और अंदर पशु बांधने का भी आरोप है। आरोपियों में नितिन यादव, मंगल यादव और राहुल यादव शामिल हैं। फेज-3 थाने की पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी शाहबुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 2014 में गढ़ी चौखंडी गांव में 100 वर्ग गज का एक आवासीय भूखंड राजेंद्र सिंह से खरीदा था। इस भूखंड की कीमत का उन्होंने विधिवत भुगतान कर दिया था। उसके बाद से भूखंड उनके नाम दर्ज है। उनके पास भूखंड से संबंधित सभी जरूरी कागजात भी मौजूद हैं। शाहबुद्दीन का आरोप...