मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर के पास बुजुर्ग के पॉकेट से रुपए उड़ाने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पुलिस में रविवार को जेल भेज दिया। आरोपितों में काजी मोहम्मदपुर थाने के छाता चौक निवासी टिंकू कुमार और फंटुश कुमार शामिल हैं। दोनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। मामले को लेकर उमाशंकर प्रसाद ठाकुर ने सदर थाना में केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार को कच्ची पक्की स्थित भू अर्जन ऑफिस आए थे। लौटने के दौरान भगवानपुर के पास ऑटो पकड़ने के दौरान दोनों आरोपितों ने पॉकेट से रुपए निकाल लिया। शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। सदर थाने के अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ में कई और जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की ज...