नोएडा, सितम्बर 19 -- नोएडा। सेक्टर-74 में रहने वाले बुजुर्ग के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने चार लाख 66 हजार रुपये निकाल ली। शिकायत पर पुलिस लेनदेन का विवरण खंगालकर रकम निकाले जाने और ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। त्रिभुवन सिंह ने साइबर क्राइम थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच से छह सितंबर के बीच उनके एसबीआई खाते से रुपये निकाले गए। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने न तो किसी व्यक्ति को ओटीपी बताया और न ही किसी को अपने बैंक खाते का एक्सेस दिया था। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्हें ठगी का पता चला। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग समेत तीन से 56 लाख की ठगी इसके बाद उन्होंने सात सितंबर को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। वहां से मामला साइबर क्राइम थाने पहुंचा। शिकायत की जांच आईटी सेल,...