बुजुर्ग के खाते से ठगों ने उड़ाये 80 हजार रुपये
बिहारशरीफ, मार्च 24 -- परवलपुर बाजार के संत नगर मोहल्ले में हुई घटना परवलपुर, निज संवाददाता। बाजार की मुख्य सड़क पर संत नगर स्थित एसबीआई के एटीएम सेंटर में मंगलवार को ठगों ने बुजुर्ग के खाते से 80 हजार रुपये उड़ा लिये। पीड़ित परवलपुर निवासी 80 वर्षीय सुरेश राउत ने स्थानीय थाना में अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वे रुपये निकालने पहुंचे थे। उनका कार्ड मशीन में फंस गया। घबराहट में उन्होंने सेंटर में चिपके एक मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल उठाने वाले ने उन्हें बैंक की शाखा में बुलाया। वे शाखा गया। इस दौरान किसी ने उनका कार्ड मशीन से निकाल लिये और 40 हजार रुपये नकद निकाल लिये। 40 हजार रुपये की खरीदारी भी की। फोन में मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.