बुजुर्ग की हार्ट अटैक से हुई मौत
उन्नाव, जून 19 -- बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव के रहने वाले वृद्ध की गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे ने पुलिस में तहरीर देकर पिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जाने की मांग उठाई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव के रहने वाले 65 वर्षीय शफीक पुत्र उस्मान के परिवार में गुरुवार शाम घरेलू विवाद होने लगा। परिजनों के मुताबिक तभी शोर सुन शफीक बेहोश हो गए और उनकी गुरुवार शाम मौत हो गई। बुजुर्ग के बेटे नूर आलम ने पुलिस को तहरीर देकर मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग उठाई है। पुलिस ने नूर आलम की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नूर आलम के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.