गाजीपुर, मार्च 10 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव में रविवार की सुबह गोली मारकर की गई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को बेलसड़ी गांव के आगे गंगा नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी असलहा भी बरामद कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष करंडा अशोक गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रविवार को चाड़ीपुर गांव में गोली मारकर आस मोहम्मद की हत्या करने वाला आरोपी पिन्कल पाण्डेय उर्फ अमन पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय कहीं भागने के फिराक में बेलसड़ी के पास है। इसके बाद टीम के साथ घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई। मामले में हत्या की धारा क...