गाज़ियाबाद, मई 18 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। थाना क्षेत्र की टोली मोहल्ला कॉलोनी में बुजुर्ग की मारपीट कर हत्या के मामले में फरार 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस बुजुर्ग के हत्यारोपी पुत्र और उसकी महिला मित्र को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों बुजुर्ग की हत्या करने के बाद शव को मकान के बेसमेंट में बने में कमरे में बंदकर फरार हो गए थे। लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले में रहने वाले 65 वर्षीय अजीजुद्दीन चार अप्रैल को घर से लापता थे। परिजनों ने गुमशुदगी लोनी थाने में दर्ज कराई थी। आठ अप्रैल को उनका शव घर से पांच सौ मीटर दूर बंद मकान के बेसमेंट में मिला था। मामले में मृतक की पत्नी नसरीन ने 11 अप्रैल को बड़े पुत्र बिलाल और उसके साथियों के खिलाफ पति की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने...