बुजुर्ग की हत्या में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा
नोएडा, अगस्त 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने जारचा कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा अमीरपुर गांव में झगड़े के दौरान मारपीट कर बुजुर्ग की हत्या के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया। जुर्माना राशि जमा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।एडीजीसी शिल्पी भदोरिया ने बताया कि वर्ष 2020 में जारचा कोतवाली क्षेत्र के अमीरपुर गांव में पड़ोसियों ने रोहतास के घर में घुसकर हमला किया था। परिवार के लोगों को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा गया था। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं थीं। मारपीट में घायल बुजुर्ग वीरपाल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत में केस की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.