अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में बच्चों के बीच हुए विवाद में बुजुर्ग की ईंट मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। रविवार शाम को मौलाना आजाद नगर गली नंबर में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसमें दोनों पक्षों के बड़े भी शामिल हो गए, जिसमें मारपीट के बाद पथराव हुआ। एक पक्ष के गुलजार ने बताया कि उनकी पत्नी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने पत्नी को चांटा मार दिया, जिससे वह वहीं गिर गई। यह भी पढ़ें- पिठलोकर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में कई घायल इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बाद में इस बात की शिकायत आरोपी पक्ष के घर पर जाकर की तो वे लोग उग्र हो गए। इसके ...