मऊ, मार्च 29 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच काझा में दो दिन पूर्व आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस टीम ने शनिवार को काझाखुर्द हरिजन बस्ती के पास से फरार चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम गिरफ्तार हत्यारोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा समेत तीन बांस बरामद किया। गिरफ्तार हत्यारोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। स्थानीय सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच काझा में आबादी की भूमि पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम को अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डण्डे चले थे। दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष मे...