बुजुर्ग की हत्या मामले का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 5 -- सिकरहना। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में पिछले 25 जून को रामबिहारी पांडेय की पीट पीटकर की गई हत्या मामले का मुख्य अभियुक्त संतोष कुमार साह रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी गिरफ्तारी मोतिहारी से की गई है। थानाध्यक्ष उत्तम ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। इसके पूर्व एक अन्य अभियुक्त रघु साह की गिरफ्तारी हो चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट में इश्तेहार के लिए आवेदन दिया गया है। इधर, पिछले तीन दिनों के अंदर सांसद, विधायक सहित अन्य नेताओं द्वारा मृतक के घर पहुंच घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग पर पुलिस पर काफी दबाव पड़ा है। सोशल मीडिया पर घटना को लेकर चलाये जा रहे भ्रामक खबर पर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.