गाज़ियाबाद, मई 1 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल सोसायटी में बुधवार रात हुई बुजुर्ग की गला रेत हुई हत्या के बाद मकान में काम करने वाली घरेलू सहायिका व उसका पति फरार है। पुलिस की तीन टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने व हत्यारोपी की तलाश में जुटी हैं। हालांकि बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल से एक ब्लेड भी मिला है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्ग 82 वर्षीय रमेश चंद्र शर्मा का खून से सना शव बुधवार रात साढ़े नौ बजे उनके तीन मंजिला मकान के भूतल पर मिला था। पैर बंधे थे और मुंह पर तौलिया बांधा हुआ था। गले पर गहना निशान था। वह यहां बेटे विकास और गौरव के साथ रहते थे। कमरे में सामान्य अस्त-व्यस्त मिला था, जबकि...