बुजुर्ग की हत्या के आरोपी मां और बेटा गिरफ्तार
मऊ, जुलाई 26 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के भैरोपुर में विगत शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे दो पक्षों के झगड़े में बीच बचाव करने गये एक बुजुर्ग को लाठी डंडे से पीटकर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी मां व बेटे को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौथी मिल बाजार से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली। कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के भैरोपुर निवासी सुबाष पटेल, बलबीर तथा भगवंती शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे आपस में कहासुनी होने के बाद मारपीट कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Mau News: बीच बचाव करने गए बुजुर्ग की लाठी डंडे से पीटकर हत्या लड़ाई झगड़ा देखकर गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग बलिराम पटेल पुत्र रामयादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.